Ticker

6/recent/ticker-posts

SECL की बंगवार अंडरग्राउंड खदान में बड़ा हादसा: बिजली पोल से गिरने से ठेका मजदूर की मौत

शहडोल। (निर्मल जायसवाल) शहडोल जिले में SECL सोहागपुर क्षेत्र की बंगवार अंडरग्राउंड कोयला खदान में बड़ा हादसा हो गया। बिजली पोल पर मेंटेनेंस काम के दौरान एक ठेका श्रमिक नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

कैसे हुआ हादसा 
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान मोहेराम सिंह के रूप में हुई है। वह बंगवार माइंस में बिजली पोल पर चढ़कर मेंटेनेंस का काम कर रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह पोल से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद घायल मजदूर को धनपुरी स्थित SECL के सेंट्रल हॉस्पिटल ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे शहडोल रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही मोहेराम ने दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए शहडोल मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पीएम के बाद शव को परिजनों को सौंपा जाएगा।
ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप 
  
मृतक के परिजनों और साथी मजदूरों ने ठेकेदार पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया है। सवाल उठ रहे हैं कि क्या मोहेलाल को पोल पर चढ़ने से पहले सेफ्टी बेल्ट, हेलमेट जैसे सुरक्षा उपकरण दिए गए थे? क्या ऊंचाई पर काम करने की उसे ट्रेनिंग थी?

उठते ये सवाल!  
यह हादसा धनपुरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ है। अब कई सवाल खड़े हो रहे हैं जिनकी जांच जरूरी है - 
• क्या मृतक मोहेराम कुशल और प्रशिक्षित मजदूर था? क्या उसे ऊंचाई पर बिजली का काम करने का अनुभव था?
• काम के दौरान सेफ्टी बेल्ट, हेलमेट, दस्ताने जैसे जरूरी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए गए थे या नहीं?
• जिस ठेकेदार के अधीन वह काम कर रहा था, क्या उसने मजदूरों का दुर्घटना बीमा कराया था? अगर हां, तो परिजनों को मुआवजा कब तक मिलेगा?

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वही SECL प्रबंधन इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है।

SECL की खदानों में ठेका मजदूरों की सुरक्षा को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। इस हादसे ने एक बार फिर प्रबंधन और ठेकेदारों की लापरवाही को उजागर किया है।

Post a Comment

0 Comments