Ticker

6/recent/ticker-posts

एक माह में सर्वाधिक 1 लाख 2 सौ टन कोयला उत्पादन कर रचा इतिहास

शहडोल। (निर्मल जायसवाल) सोहागपुर एरिया की बंगवार यूजी माइन ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 6,50,000 टन कोयला उत्पादन का वार्षिक लक्ष्य हासिल कर इतिहास रचा है। 29 मार्च को एक दिन में 5300 टन और वित्तीय वर्ष के अंतिम माह मार्च में 1,00,200 टन कोयले का उत्पादन कर Coal India में एकल सीएम मशीन द्वारा सर्वाधिक मासिक उत्पादन का रिकॉर्ड बनाया। 

आपको बता दें कि बंगवार माइंस लगातार पिछले 6 वर्षो से अपना लक्ष्य हासिल करता आ रहा है, लेकिन इस बार विषम परिस्थितियों में जो बड़ी चुनौती थी इसके बाद भी कोयला उत्पादन का वार्षिक लक्ष्य हासिल कर इतिहास रचा है। 
साउथ ईस्टर्न कोल्फील्डिंस लिमिटेड (SECL) ने बंगवार यूजी माइन की टीम को इस उपलब्धि पर बधाई दी है। इस उपलब्धि को कोल इंडिया के लिए एक ऐतिहासिक क्षण बताया जा रहा है और टीम को आगे भी अच्छा काम जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया गया है।

Post a Comment

0 Comments