शहडोल। जिले के खैरहा थाना क्षेत्र में दो दिन के भीतर हत्या की दूसरी वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सारंगपुर गांव में छोटे भाई ने मामूली विवाद पर बड़े भाई पर सब्बल से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, सारंगपुर निवासी पन्नेलाल कोल का किसी बात को लेकर अपने छोटे भाई नानबाबू कोल से विवाद हो गया। कहासुनी इतनी बढ़ी कि गुस्से में नानबाबू ने घर में रखे सब्बल से पन्नेलाल पर हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से पन्नेलाल लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
दिनदहाड़े हुई इस हत्या से गांव में दहशत का माहौल है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी नानबाबू मौके से फरार बताया जा रहा है, परिजनों और ग्रामीणों की सूचना पर खैरहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में जाँच शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि खैरहा थाना क्षेत्र में दो दिन के भीतर यह हत्या की दूसरी घटना है। लगातार हो रही वारदातों से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
0 Comments