पुष्पराज समेत अन्य लोगों को बेचीं गई जमीन के नामांतरण मे लगी आपत्ति,
बुढ़ार में करोड़ों की जमीन की हेराफेरी का आरोप,
तहसीलदार से शिकायत जाँच की माँग की गई,
शहडोल। ( निर्मल जायसवाल ) बुढ़ार नगर की खसरा नंबर 658/13/1/1/1/2/1/1/2 की करोड़ों रुपये कीमत की आराजी को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। इस मामले की तहसीलदार बुढ़ार को लिखित शिकायत सौंपकर उक्त भूमि का नामांतरण तत्काल रोकने लगाने और जाँच कर कार्रवाई की मांग की है।
आरोप है कि उक्त आराजी की भूमि को विक्रेता द्वारा विक्रय पत्र में उल्लेखित चौहद्दी के अनुसार कब्जा न देकर खरीदार को अन्य जगह कब्जा दिया गया। इससे नगर की करोड़ों रुपये की जमीन की संरचना ही बदल गई।
बताया गया हैं कि विक्रेता भू-माफिया से साठगांठ कर संगठित रूप से जमीन की हेराफेरी कर रहा है। यदि उक्त आराजी का नामांतरण कराकर खरीदार को गलत जमीन का कब्जा सौंपा गया तो इससे शासन को लाखों-करोड़ों रुपये का राजस्व घाटा होगा।
शिकायत में प्रशासन से मांग की गई है कि उक्त आराजी का नामांतरण प्रक्रिया पर अविलंब रोक लगाई जाए, ताकि शासकीय भूमि की हेराफेरी और राजस्व नुकसान को रोका जा सके।
इतना ही नही तथाकथित छोटू नामक भू-माफिया के कई ऐसे बड़े और गहरे राज हैं, जिनसे हम बारी-बारी से पर्दा उठाएंगे, और आगे बतायेंगे कि पुष्पराज को छोटू ने कैसे 1.20 की टोपी पहनाई!
0 Comments