शहडोल। (आवाज-24) सोहागपुर एरिया अंतर्गत खैरहा यूजी माइंस के JMS यार्ड में बीती रात चोरी का असफल प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। सूत्रों के अनुसार चोरों ने चालू लाइन की बिजली केबिल काटने की कोशिश की, जिससे कई घंटों तक कोयला उत्पादन प्रभावित रहा।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे रहें सवाल
सूत्रों की मानें तो माइंस में आधा दर्जन से अधिक सुरक्षा कर्मियों की तैनाती थी। इसके बावजूद चोरों द्वारा केबिल काट दी गई हालांकि चोर केबिल ले जाने में असफल रहें, इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि केबिल काटने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई और खदान में कोयला उत्पादन प्रभावित होने की भी खबर है।
प्रबंधक ने घटना से इनकार किया
वहीं कॉलरी प्रबंधन ने इस पूरे मामले से किनारा कर लिया है। प्रबंधन का कहना है कि JMS यार्ड में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। उत्पादन प्रभावित होने के सवाल पर भी प्रबंधन ने इनकार किया है।
0 Comments