Ticker

6/recent/ticker-posts

जंगल में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका



शहडोल। जिले के खैरहा थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। बरतरा जंगल, करकटी रोड पर एक युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला है। मृतक के शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

धनपुरी काम पर निकला था, जंगल में मिला शव

मृतक की पहचान बुद्धू लाल विश्वकर्मा, निवासी बैरागी गांव, सरई पुलिस चौकी क्षेत्र, जिला अनूपपुर के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि बुद्धू लाल काम के सिलसिले में घर से धनपुरी के लिए निकला था, गुरुवार को उसका शव खैरहा थाना क्षेत्र के बरतरा जंगल में करकटी रोड पर मिला है ।

शरीर पर मिले चोट के निशान

स्थानीय लोगों ने जंगल में शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही खैरहा थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

हत्या या हादसा, जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक की मौत कैसे हुई। पुलिस हत्या और हादसे, दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है। खैरहा थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Post a Comment

0 Comments