शहडोल। माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। शहडोल जिले के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल खैरहा का परिणाम शानदार रहा।
कक्षा 12वीं का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। कुल 75 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें 56 छात्र प्रथम श्रेणी और 19 छात्र द्वितीय श्रेणी से पास हुए। वहीं कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 94 प्रतिशत रहा।
कक्षा 12वीं में छात्रा कस्तूरी पटेल ने 91 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल टॉप किया। कक्षा 10वीं में श्रुति गुप्ता 90 प्रतिशत अंकों के साथ पहले स्थान पर रहीं।
स्कूल के प्राचार्य रमाकांत मिश्रा और शिक्षक ओ. अंसारी, राजेश पाल, लक्ष्मी पटेल, गणेश एवं डीपी पाण्डेय ने सभी छात्रों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
0 Comments