Ticker

6/recent/ticker-posts

कथा सुनने उमड़ी भक्तो की भारी भीड़


बुढ़ार। शहडोल जिले के बुढार नगर में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन सोमवार को आचार्य बालकृष्ण पांडे ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्तों ने कथा का श्रवण किया।

आचार्य पांडे ने पूतना मोक्ष का प्रसंग सुनाया, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण ने राक्षसी पूतना को मारकर उसे मोक्ष प्रदान किया। इसके बाद उन्होंने गोवर्धन लीला का वर्णन किया, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी छोटी उंगली पर गोवर्धन पर्वत को धारण कर ब्रजवासियों को सुरक्षित रखा।

कथा के समापन पर गोवर्धन महाराज और भगवान श्रीकृष्ण को छप्पन भोग अर्पित किया गया, और उपस्थित भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर नगर के कई प्रतिष्ठित व्यक्ति उपस्थित थे, जिनमें बलमीत खनूजा, पी के भगत, सोनू आहूजा, बबलू भगत, संतोष लोहानी, शीतल पोद्दादार, आशीष नामदेव, और डॉ एन के अग्रवाल शामिल थे।

Post a Comment

0 Comments