शहडोल। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) शहडोल ने पंडित शंभूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु को विश्वविद्यालय की अनियमितताओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में 20 मांगें रखी गई हैं, जिनमें परीक्षा परिणाम जारी करने, बस फीस कम करने, कैंपस में सीसीटीवी कैमरे लगाने, वॉटर कूलर और वॉशरूम की सफाई कराने, और प्राध्यापकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने जैसी मांगें शामिल हैं।
अभाविप के जिला संयोजक अमन त्रिपाठी ने बताया कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो परिषद आंदोलन करेगी। कुलगुरु ने दो दिन का समय मांगा है। ज्ञापन देने वालों में रामाधार बैंस, शिवेंद्र चतुर्वेदी, सावन सिंह, अखिलेश सिंह, अंजली पांडेय, और अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।
0 Comments