Ticker

6/recent/ticker-posts

डायरेक्टर टेक्निकल आरसी महापात्रा सोहागपुर एरिया पहुंचे, इन्मोसा ने भव्यता से किया स्वागत


शहडोल
। मंगलवार को डायरेक्टर टेक्निकल (पी एंड पी) आर.सी. महापात्रा एस.ई.सी.एल. सोहागपुर क्षेत्र पहुंचे। इन्मोसा ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान एस.ई.सी.एल डिवीजन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने पुष्प गुच्छ और महामाला पहनाकर स्वागत किया।

इस दौरान बी.के जेना, महाप्रबंधक सोहागपुर क्षेत्र, और मनीष श्रीवास्तव संचालन मौजूद थे। जहाँ माइनिंग स्टाफ की समस्याओं पर भी चर्चा की गई ।

इस अवसर पर इन्मोसा के कई सदस्य मौजूद थे, जिनमें विजय कुमार मौर्य, गौरव गुरिया, योगेन्द्र शंकर शुक्ला, निलेश कुमार प्रजापति, सचिन ग़ज़बिये, आदित्य प्रकाश, बृजेश पटेल, अजीत तिवारी, नीलकमल रजक, अप्रम पार, राकेश शर्मा, राहुल माली, कैलाश यादव, अलकेश सलामे, जुबैर अंसारी, शेख, राकेश वर्मा, नन्द कुमार, जयकरण केवट सहित अन्य सदस्य शामिल थे।

Post a Comment

0 Comments