बुढ़ार। शहडोल में महिला मोबलाइजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव पंचायत भवन के भीतर पड़ा मिला, महिला को पुलिस अस्पताल ले गई जिसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला की पहचान सुनैना कुशवाहा उम्र 29 साल के रूप में हुई है, जो बलबहरा ग्राम पंचायत में मोबलाइजर के पद पर पदस्थ थीं।
वही मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि सुनैना को उसके पति और ससुर द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था। पुलिस ने फांसी लगाने से मौत की आशंका जताई है। इस बीच बुढार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गहमा-गहमी का माहौल बन गया और ससुराल और मैं के पक्ष में विवाद की स्थित निर्मित हो गई। जिसजे बाद पुलिस ने मामले को शांत कराया। पंचायत भवन को पुलिस ने सील कर दिया है। और एफएसएल की टीम आने के बाद बारीकी से जांच की जाएगी।
0 Comments