शहडोल जिले के बुढ़ार थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लालपुर के पास तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें बाइक सवार युवक अनुराग लोधी की मौके पर ही मौत हो गई।
दुर्घटनाग्रस्त कार में अवैध शराब.!
दुर्घटनाग्रस्त कार में बड़ी तादात में अवैध शराब भी थी। बताया जा रहा है कि शराब की यह खेप शहडोल से कार में लोडकर कहीं खपाने के लिए जा रही थी। ग्रामीणों के अनुसार, जिस कार से हादसा हुआ, उसमें करीब दस पेटी शराब की थी।
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है। वहीं, कार चालक की भूमिका और शराब तस्करी की आशंका को लेकर भी जांच की जा रही है।
मृतक के परिजनों को सौंपा गया शव
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पीएम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने कार और बाइक दोनों को जब्त कर लिया है।
पुलिस जांच में क्या आया?
0 Comments