Ticker

6/recent/ticker-posts

एसईसीएल के रिटायर्ड कर्मचारी से 6.43 लाख की ठगी

शहडोल।
शहडोल में एक ठगी का मामला सामने आया है, जहां एसईसीएल के एक रिटायर्ड आदिवासी कर्मचारी से 6 लाख 43 हजार रुपये की ठगी की गई है। पीड़ित लामू बैगा ने आरोप लगाया है कि भूपेंद्र मिश्रा और संजय मिश्रा ने पेंशन चालू कराने का झांसा देकर उनसे पैसे हड़प लिए।

पीड़ित की कहानी

लामू बैगा वर्ष 2018 में एसईसीएल से रिटायर हुए थे। उनकी पेंशन आना बंद हो गया था, जिसके बाद भूपेंद्र मिश्रा और संजय मिश्रा (कॉलरी कर्मचारी) ने उन्हें पेंशन चालू कराने का भरोसा दिया। उन्होंने बैंक और ऊपर तक पहुंच का हवाला देकर पीड़ित से अलग-अलग तारीखों में 6 लाख 43 हजार रुपये निकलवा लिए।

पीड़ित को सिर्फ 50 हजार रुपये दिए

पीड़ित को सिर्फ 50 हजार रुपये दिए गए, बाकी रकम स्वयं हड़प लिए गए। जब पीड़ित ने अपने रुपये वापस मांगे तो उन्हें धमकाया भी गया।

न्याय की गुहार

पीड़ित ने शहडोल पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। अब देखना यह है कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और पीड़ित को उसका हक मिल पाता है या नहीं.!

Post a Comment

0 Comments