Ticker

6/recent/ticker-posts

डिप्टी सीएम ने हितग्राहीमूलक योजना पर आधारित प्रदर्शनी का किया अवलोकन


शहडोल। भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर ब्यौहारी में आयोजित कोल जनजातीय सम्मेलन में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहीमूलक योजनाओं एवं कोल जनजातीय सांस्कृतिक एवं परपंरा पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। 

प्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी राजेद्र शुक्ला ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर संबंधित विभागों के अधिकारियों से जानकारी ली। 

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने वन विभाग, महिला बाल विकास, आजीविका मिषन, कृषि विभाग, जनजातीय कार्य विभाग उद्यानिकी विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। 


  इस अवसर पर सांसद संसदीय क्षेत्र सीधी डॉ. राजेश मिश्रा, श्रीमती अमिता चपरा, जन  अभियान परिषद के जिला समन्वयक विवेक पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी एवं समाजसेवी उपस्थित थें।

Post a Comment

0 Comments